Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बचपन में मिले ताने, अब ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट कोच:लोग कहते- क्रिकेट लड़कों का खेल, लड़की केवल चूल्हा-चौका के लिए है

श्रीगंगानगर

देश में महिला क्रिकेट को पिछले कुछ सालों में पहचान मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी ने अपना नाम किया है। अब श्रीगंगानगर के छोटे से गांव की रहने वाली सुनीता ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की लेवल वन सर्टिफाइड कोच बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। सुनीता ने 8 साल पहले क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। कुछ सालों में ही गांव से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर पूरा कर लिया।

बींझबायला इलाके के गांव 58 एलएनपी के टीचर अनंत राम की बेटी सुनीता को क्रिकेट खेलने का शौक था। क्रिकेट खेलने पर आस-पास के लोग ताने देते थे। लोग कहते थे-क्रिकेट लड़कों का खेल है, लड़कियां केवल चूल्हा-चौका करने के लिए हैं। मगर परिवार के साथ और खुद के मनोबल से सुनीता ने कम समय में ही पहचान बना ली।

2019 में ऑस्ट्रेलिया के डेनिस क्रिकेट क्लब लेवल वन सर्टिफाइड कोच बनकर विरोधियों को गलत साबित कर दिया। सुनीता ने बताया कि फिलहाल वे कनाडा में रहती हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *