Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉन की धमकी से डरे युवक ने किया सुसाइड:नोट में लिखा- लड़की ने फंसाया

कोटा

कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में 23 साल के युवक ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक लड़की और एक डॉन का जिक्र है। इसमें लिखा है कि मुझसे 5 हजार रुपए की मांग की और नहीं देने पर कहा कि 10 गुंडे लेकर आऊंगा और मार दूंगा। सुसाइड नोट में मिथुन (मिट्ठु) नाम के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इससे पहले जब युवक का भाई शव मॉर्च्युरी लेकर जा रहा था तो उसके नंबर पर एक कॉल आया। युवक अपने आप को डॉन बताकर गालियां देने लगा। वहीं परिवार की ओर से अब कोटा पुलिस को इस मामले में शिकायत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *