Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉ. बिंद्रा जन सेवा हॉस्पिटल के एमएस

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डॉ. (कर्नल) एचएस बिन्द्रा टांटिया विवि परिसर स्थित जन सेवा हॉस्पिटल के नए मेडिकल सुपरिटेन्डेन्ट (एमएस) होंगे। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह कुलड़िया ने बताया कि भारतीय सेना में सराहनीय सेवाएं दे चुके डॉ. (कर्नल) बिन्द्रा कॉर्डियक सर्जन हैं। उन्हें विभिन्न जगह प्रशासन का भी लम्बा अनुभव प्राप्त है। भोपाल में अध्ययन के दौरान वे स्वर्णपदक विजेता रह चुके हैं और अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *