श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में आए दिन बढ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बुधवार को न्यायालय परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टेस्टिंग कैंप लगाया गया। इसमें 63 कर्मचारियों का सैंपल लिये गये। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पिछले 3-4 दिन से रोजाना तीन या चार कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को करीब 20 कर्मचारियों की सीएमएचओ कार्यालय में सेंपलिंग करवाई गई थी। इनमें से 5 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कर्मचारी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं पिछले दिनों जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा प्रकरणों की सुनवाई आॅनलाइन वर्चुअल करने के आदेश मंगलवार दोपहर बाद जिला न्यायालय के अधिकारियों को मिले। जिसके चलते बुधवार से सख्ती की गई। वहीं न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया।