जम्मू (वार्ता)। जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्र में ड्रोन से गिराये एके-47 सहित हथियार और गोला- बारूद बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतावरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फलियां में शनिवार देर रात ड्रोन से गिराये गए सामान में एक एके-47, एक नाइट उपकरण, तीन मैगजीन और गोला- बारूद बरामद किया है। प्रवक्ता ने कहा, पैकिंग और धागे से स्पष्ट के रूप से पता चलता है कि गोला-बारूद ड्रोन से गिराया गया था। हम क्षेत्र में इसे प्राप्त करने वाले संभावितों की तलाश कर रहे हैं। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)