जिले में गांधीवाद को आम जन तक पहुंचाएगा अहिंसा प्रकोष्ठ : तरुण विजय हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के बाद अब गांधीवाद के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य में अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन किया है। सरकार के निर्देश पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने जिला स्तर पर अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसमें सामान्य अनुभाग कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को अध्यक्ष, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक तथा जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य तथा कांग्रेस नेता श्रवण तंवर को जिला संयोजक व तरुण विजय को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। श्रवण तंवर व तरुण विजय को राजनीतिक नियुक्ति के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है।