Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तरुण विजय पंजाब चुनाव में कॉ-आॅर्डिनेटर नियुक्त

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटैल ने सौंपी जिम्मेदारी
  • तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉ-आॅर्डिनेटर बनाए गए हैं तरुण विजय
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष व पार्षद तरुण विजय को पंजाब विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तरुण विजय को पंजाब के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉ-आॅर्डिनेटर नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव व पंजाब विधानसभा चुनाव नियंत्रण कक्ष प्रभारी गोकुल बुटैल ने तरुण विजय को पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी को निभाने का आग्रह किया है। पंजाब चुनाव में पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने पर तरुण विजय ने आलाकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब भी कोई जिम्मेदारी सौंपी, हमने अपना सौ फीसद देने का प्रयास किया है। पंजाब चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता मिले ताकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में फिर कांग्रेस की सरकार बने, इसके लिए हम सब प्रयास करेंगे। तरुण विजय ने कहा कि जल्दी ही वे तलवंडी साबो के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रचार कार्य में जुटेंगे। गौरतलब है कि तरुण विजय को मुख्यमंत्री के निर्देश पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति का जिला सह संयोजक, अहिंसा बोर्ड का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। वे एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुए डीसीसी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और हनुमानगढ़ शहर के वार्ड 12 से सर्वाधिक मतों के अंतर से निर्वाचित पार्षद हैं। तरुण विजय को पंजाब चुनाव में तलवंडी साबो के लिए कॉ-आॅर्डिनेटर बनाए जाने पर समर्थकों ने खुशी जताई है।