Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तस्वीरों में ऑस्ट्रेलिया की नकलची चिड़िया:इंसानों की तरह नकल करने वाली चिड़िया ‘लायरबर्ड’, यह बच्चों के रोने की आवाज ऐसे निकालती है कि कोई भी हो जाए हैरान

किसी सुनसान जंगल से गुजरते वक्त बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे तो चौंकना लाजमी है। लेकिन यह काम एक चिड़िया भी कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित तारोंगा जू में एक ऐसी ही चिड़िया देखी गई है जो इंसानों की नकल करती है। यह हूबहू बच्चे की आवाज में रोने की नकल करती है। इसे लायरबर्ड इको कहते हैं। इंसानी आवाज की नकल करने के कारण इसे नकलची चिड़िया भी कहा जाता है।

कार के इंजन की आवाज भी निकाल सकती है

ऑस्ट्रेलिया के तारोंगा चिड़ियाघर ने लायरबर्ड का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम के मुताबिक, लायरबर्ड आवाजों की नकल करने में एक्सपर्ट होती है। यह आसपास लकड़ी काटने वाली मशीन, कार का इंजन, जानवरों की आवाज की भी नकल कर सकती है।

प्रजनन से पहले भी निकालते हैं आवाज

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है, कभी-कभी ये ऐसी आवाजें निकालती है कि यहां के कर्मचारी घबरा जाते हैं। नेशनल ऑउडुबॉन सोसाइटी का कहना है, नर लायरबर्ड कई बार प्रजजन के लिए आवाजें निकालता है। जब नर लायरबर्ड मादा के साथ सम्बंध बनाना चाहता है तो जोर से तरह-तरह की आवाजें निकालता है। इनके बीच प्रजनन आमतौर पर जून से अगस्त के बीच होता है। इस दौरान यह 4-4 घंटे तक गाता है।

आवाज से अपनी सुरक्षा भी करती है
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, जब भी इस पक्षी को किसी तरह का खतरा होता है तो ये समूहों में रहने वाले पक्षियों की आवाजें निकालकर यह दर्शाता है कि इसके आसपास कई पक्षी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *