Saturday, June 20निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तापसी पन्नू ने कहा-ऐसे व्यक्ति से शादी कभी नहीं करूंगी, जिसके साथ मेरे माता-पिता के रिलेशन ठीक ना हों

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी शादी के प्लान के बारे में खुलासा किया है। तापसी ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वे किसी ऐसे व्यक्ति से शादी कभी नहीं करेंगी, जिसके साथ उनके माता-पिता के रिलेशन ठीक ना हों। तापसी लंबे समय से डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच मैथियास बोई को डेट कर रही हैं।

तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में कहा कि वे इस फेक्ट के बारे में उन सभी के साथ बहुत ओपन रही हैं, जिन्हें उन्होंने कभी डेट किया और जिनसे शादी करने के बारे में सोचा। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वे केवल एक रिश्ते में समय लगाती हैं, यदि उसका कोई भविष्य है। तपासी ने कहा कि उन्हें टाइम पास करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके मुताबिक, उन्होंने इसे हमेशा इसी नजरिए से देखा है।

पेरेंट्स मेरी शादी को लेकर चिंतित हैं
तापसी ने अपने माता-पिता के बारे में भी बताया, जो चाहते हैं कि उनकी शादी जल्द से जल्द हो जाए। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता हमेशा मुझसे कहते हैं कि तुम प्लीज शादी कर लो, किसी से भी कर लो, बस कर लो। तापसी के अनुसार, उनके पेरेंट्स चिंतित हैं कि कहीं ऐसा ना हो की उनकी कभी शादी ही न हो।

तापसी पन्नू के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ कुछ दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। तापसी ने हाल ही में एक तेलुगु फिल्म साइन की है। इस फिल्म का टाइटल ‘मिशान इम्पॉसिबल’ है। इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन स्वरूप आरएसजे करेंगे। तापसी ‘मिशान इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म को निरंजन रेड्डी और अन्वेश रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

लंबे समय के बाद तापसी एक बार फिर किसी तेलुगू फिल्म में नजर आएंगी। उनकी आखिरी तेलुगु फिल्म ‘नीवेरो’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। तापसी ने अपना एक्टिंग करियर 2010 में तेलुगु फिल्म ‘झुम्मंडी नादम’ से शुरू किया था। तापसी जल्द ही ‘लूप लपेटा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘शाबाश मिठू’, ‘दोबारा’ और ‘वो लड़की है कहां?’ में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *