जयपुर
भारतीय सेना में नौकरी कर देश सेवा करने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) के 341 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अभ्यर्थी UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर 11 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में 100, इंडियन नेवल एकेडमी में 22, एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में 32, ऑफीसर्स ट्रेंनिंग एकेडमी चेन्नई में पुरुषों के 170 और महिलाओं के 17 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।