जयपुर
फ्रांस के आसमान से पक्षियों की ऊंची उड़ान हो या जयपुर में मखमली बिछौने पर बैठी नन्ही परी की मॉडल जैसी अदाएं। कैमरे में कैद दुनिया की हर तस्वीर अपने आप में कहानी कहती है। दुनियाभर से ऐसी ही चुनिंदा कहानियां तस्वीरों के जरिए जयपुर के जवाहर कला केंद्र पहुंची हैं। जयपुर फोटोग्राफर्स क्लब की 9th फोटो एग्जीबिशन के लिए रूस, अमेरिका, इटली, फ्रांस से लेकर करीब 100 देशों से 2500 एंट्रीज प्राप्त हुईं थीं। जिसमें 150 फोटोग्राफ्स सिलेक्ट हुए।