सवाई माधोपुर
अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अटकलों को विराम लग गया है। ये कपल दिसंबर में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस होटल बरवाड़ा फोर्ट में शादी रचाएगा, जिसकी लगभग पुष्टि हो चुकी है।
मंगलवार रात को मुंबई से आई 10 सदस्यों की टीम होटल बरवाड़ा फोर्ट पहुंची। टीम ने शादी में क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं, इसकी व्यवस्था देखी। होटल प्रबंधन के अनुसार बुकिंग कन्फर्म हो गई है, लेकिन शादी के प्रोग्राम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में मंगलवार रात मुंबई से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की टीम ने जायजा लिया। होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने शादी से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान किस जगह से घोड़ी पर बैठकर दूल्हा आएगा, मेहंदी, मंडप कहां होगा, कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे, इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की गई।
साथ ही मेहमानों के लिए लगने वाले बुफे को लेकर भी तैयारी हो गई है। यह टीम बुधवार शाम तक मुंबई जाकर अपनी रिपोर्ट देगी। बताया जा रहा है शादी की थीम रजवाड़ा रखी जाएगी।