Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बरसात के आसार; फिर बढ़ेगी ठंड

जयपुर

राजस्थान में शुक्रवार से तीन दिन मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। मौसम विभाग ने फिर से बारिश- ओले गिरने की आशंका जताई है। जयपुर सहित 11 जिलों में बारिश का यह दौर शुक्रवार से शुरू होगा, जो 23 जनवरी तक चलने की संभावना है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से देखने को मिला। इससे जयपुर, दौसा, टोंक, करौली, अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहे। सूरज की बादलों में लुका-छिपी चलती रही। देर शाम तक कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर जिलों में तेज बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई हैं।