बड़ी संख्या में आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अनेक दुकानों पर की जा रही है कार्यवाही
श्रीगंगानगर।दीपावली पर्व से एक सप्ताह पहले आयकर विभाग द्वारा राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में आज तीन बड़े व्यापारियों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की गई। शहर के एक नामी कॉलोनाइजर, शराब कारोबारी कांग्रेस नेता और टोल टैक्स ठेकेदार के लगभग तीन दर्जन से अधिक व्यवसायिक और आवासीय ठिकानों पर प्रातः 6 बजे आयकर विभाग के अधिकारियों की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने एक साथ पहुंचकर यह कार्यवाही शुरू की।कॉलोनाइजर द्वारा हाल ही काटी गई कुछ आवासीय तथा व्यवसायिक योजनाओं में भूखंडों की खरीद के लिए,जिन प्रॉपर्टी डीलरों के मार्फत लोगों ने पैसा लगाया है, ऐसे करीब आधा दर्जन प्रॉपर्टी डीलर भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं।