Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेजी से टहलने वाली महिलाओं में हार्ट फेलियर का जोखिम 34% कम, स्पीड 4.8 किमी प्रति घंटे हो तो अच्छा

वॉशिंगटन

वॉक करना सेहत के लिए अच्छा है यह तो सभी जानते हैं, पर तेज गति से वॉक करना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है, यह बात कम ही लोगों को पता होगी। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के ताजा शोध में दावा किया गया है कि धीमे वॉक करने वालों की तुलना में तेज वॉक करने वाली महिलाओं में हार्ट फेलियर का जोखिम 34% तक कम होता है।

स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने 50 से 79 साल की 25,183 महिलाओं के हेल्थ रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इनमें महिलाओं की टहलने की गति का जिक्र भी था। इन प्रतिभागियों को करीब 17 साल तक ट्रैक किया गया था। इस दौरान 1,455 महिलाओं को हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा। जिन महिलाओं ने दावा किया था कि उनकी वॉकिंग स्पीड 4.8 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी, उन्हें 34% कम जोखिम झेलना पड़ा, वहीं जिनकी स्पीड औसत यानी 3.2 किमी प्रति घंटे के करीब रही उन्हें 27% कम खतरा था।