Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, बाइक से उछलकर दूर गिरे, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा

झुंझुनूं

झुंझुनूं के पिलानी में देर रात को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और 8 साल के बेटे की मौत हुई है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। पति-पत्नी और बेटा बाइक से लोहारू से अपने गांव गोकूल का बास जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गोकुल का बास निवासी मुकेश कुमार (38), पत्नी सुमन(36) और 8 साल का बेटा हादसे का शिकार हुए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास एक मकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया गया। फुटेज में सामने आया कि बाइक को टक्कर तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने मारी थी। टक्कर के बाद कैंपर चालक कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैंपर गाड़ी के नंबरों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *