Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस:आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा, इरफान और हमीमुद्दीन पर आरोप तय; 25 अक्टूबर से सुनवाई होगी

अजमेर

अयोध्या में बाबरी विध्वंस की बरसी पर 6 दिसंबर 1993 को लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई की ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस मामले में तीन आतंकियों पर आरोप तय हो गए हैं। अजमेर की टाडा कोर्ट ने दोषियों पर लगे चार्ज(धाराओं) पर फैसला सुनाया है। टाडा कोर्ट में चार्ज पर बहस 24 सितंबर को हुई थी।

आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा, इरफान, हमीमुद्दीन पर किस-किस धारा में आरोप बनते हैं, इस पर कोर्ट ने अपना फैसला 30 सितंबर सुनाया। अब टाडा कोर्ट में इन्हीं धाराओं में मुकदमा चलेगा। तीनों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में लाया गया। अब इस मामले की सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *