नई दिल्ली
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लोगों के लिए खास सेल लेकर आए हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा की सेल आज यानी 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। यहां से लोगों को खरीदारी करने पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा किसी खास बैंक या वित्तीय संस्था के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पेमेंट करने पर भी आपको अलग से कैशबैक और डिस्काउंट मिलेगा। हम आपको इन कैशबैक और डिस्काउंट्स के बारे में बता रहे हैं।