कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म थलाइवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है जो पिछले कई महीनों से थिएट्रिकल रिलीज के इंतजार में हैं। ये फिल्म पूर्व अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयाललिता की बायोपिक है जिसमें कंगना रनोट उनकी भूमिका में हैं। फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है जिसके बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एंटरटनेटमेंट राइटर श्रीधर पिल्लई के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, थलाइवी का जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के लिए रिकॉर्ड रेट्स के ऑफर मिले थे। सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में और प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा। थलाइवी जल्द सिनेमाघरों में।
श्रीधर पिल्लई का ट्वीट शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं, क्या आप थलाइवी के लिए तैयार हैं। बता दें कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर कंगना रनोट के जन्मदिन पर जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिला है। ट्रेलर में जे जयललिता का संघर्षों से एक्ट्रेस बनने से लेकर एक कामयाब राजनेता बनने तक का सफर दिखाया गया है।

ए. एल विजय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना के अलावा, अरविंद स्वामी, नसर, भाग्यश्री, राज अर्जुन और मधु बाला की भी अहम भूमिका है। 2020 से टलती हुई फिल्म इस साल 23 अप्रैल को रिलीज की जाने वाली थी, हालांकि सिनेमाघर बंद होने पर इसे दोबारा टाल दिया गया था।