Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

थोड़ी राहत:आज 128 दिनों बाद 20 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, दिल्ली में 101.64 रुपए लीटर बिक रहा

नई दिल्ली

रक्षाबंधन के मौके पर आज तेल कंपनियों ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 20-20 पैसे सस्ते हुए हैं। यहां पेट्रोल 101.64 और डीजल 89.07 रुपए लीटर बिक रहा है।

इससे पहले 15 अप्रैल को कम हुए थे पेट्रोल के दाम
इससे पहले पेट्रोल के दाम 128 दिन पहले यानी 15 अप्रैल को कम हुए थे। जबकि इसके बाद 40 बार इसके दामों में बढ़ोतरी की गई। डीजल की बात करें तो इस महीने चौथी बार इसकी कीमत में कटौती की गई है।

65 डॉलर पर आया कच्चा तेल
इस महीने की शुरुआत में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल पर था जो अब 65 डॉलर पर आ गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और कमी आ सकती है।

इस साल अब तक 18 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
1 जनवरी को पेट्रोल 83.71 रुपए प्रति लीटर था जो अब 101.64 रुपए पर है। यानी 8 महीने से भी कम समय में ये 18.13 रुपए महंगा हो गया है। वहीं डीजल भी 15.60 रुपए महंगा होकर 89.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
भोपाल110.0697.88
जयपुर108.5698.22
मुंबई107.6696.64
पटना104.1094.86
दिल्ली101.6489.07

बढ़ने लगी है पेट्रोल-डीजल की खपत
लॉकडाउन की सख्ती कम होने से अब देश में पेट्रोल-डीजल की मांग फिर बढ़ने लगी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2021 में देश में 23.7 लाख (2.37 मिलियन) टन पेट्रोल की खपत हुई है। ये जुलाई 2020 के मुकाबले 17% और जुलाई 2019 की तुलना में 3.56% ज्यादा है।

डीजल की बात करें तो जुलाई 2021 में 54.5 (5.45 मिलियन) टन डीजल की खपत हुई। ये जुलाई 2020 के मुकाबले 12.6% ज्यादा है। हालांकि कोरोना काल से पहले यानी जुलाई 2019 के मुकाबले ये अब भी 10.9% कम है।

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *