Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रक्षाबंधन विशेष:बहन के मोबाइल पर कराएं सालभर का रीचार्ज, इससे उसे बार-बार रीचार्ज के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

नई दिल्ली

आज रक्षाबंधन त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और इसके बदले भाई अपनी बहन को हमेशा उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस खास मौके पर बहन को गिफ्ट देने का भी चलन है। अगर आप बहन को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो आपके बजट में भी हो और उनके काम का भी हो, तो आप उनका मोबाइल सालभर के लिए रीचार्ज करा सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार रीचार्ज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

जियो, Vi (आइडिया-वोडाफोन) और एयरटेल के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। हम आपको इन प्लान के बारे में बता रहे हैं।

एयरटेल प्लान

1,498 रुपए का प्लान
डेटा का कम इस्तेमाल करते हैं तो ये प्लान सही रहेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 24GB डेटा (सालभर के लिए) मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को कुल 3600 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag की खरीदी पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।

2,498 रुपए वाला प्लान
365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2GB डेटा मिलता है। इस तरह ग्राहकों को कुल 730GB डेटा मिल जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag की खरीदी पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।

2698 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, जियो के पैक की तरह ही 100 SMS रोज व डिज्नी+हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाता है। इसमें डिज्नीप्लस हॉटस्टार VIP सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag की खरीदी पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।

जियो प्लान

2397 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 365GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसमें My Jio, JioCinema और JioTV समेत अन्य ऐप्स का एक्सेस फ्री मिलेगा।

2,399 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है यानी पूरी वैधता में कुल 730GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसमें जियो टू जियो के अलावा अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। रोजाना 100 SMS की सुविधा के अलावा My Jio, JioCinema और JioTV समेत अन्य ऐप्स का एक्सेस फ्री मिलेगा।

2,599 रुपए वाला प्लान
इस पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 10GB अतिरिक्त डाटा भी इस पैक में मिलता है। जियो-टू-जियो अनलिमिटेड और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12 हजार मिनट मिलते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 SMS भी मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा जियो ऐप्स और डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी की एक साल की मेंबरशिप भी इस रिचार्ज में मुफ्त है।

3,499 रुपए वाला प्लान
365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी हर दिन 3GB के हिसाब से टोटल 1095GB डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में जियो टीवी और जियो सिनेमा कई और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi प्लान

1,499 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सालभर के लिए 24GB डेटा मिलता है। इसमें आपको सालभर के लिए कुल 3600 SMS की सुविधा भी मिलेगी। इसमें Vi मूवीज एंड टीवी का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में ले सकते हैं।

2,399 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं। इसमें Vi मूवीज एंड टीवी का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है।

2,595 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोज 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोज फ्री भेजने की सुविधा मिलती है। वोडाफोन आइडिया ग्राहक को इस प्लान के साथ डिज्नीप्लस हॉटस्टार VIP और Vi मूवीज एंड टीवी का भी 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *