Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘थ्री मंकी’ की स्टारकास्टिंग:’मनी हाइस्ट’ की हिंदी रीमेक फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका निभाएंगे अर्जुन रामपाल

फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर फिल्ममेकर की जोड़ी अब्बास-मस्तान जल्द ही ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज मनी हाइस्ट की कहानी पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू की जाने वाली है, जिसके लिए कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है। अब ताजा खबरें हैं कि एक्टर अर्जुन रामपाल, नेटफ्लिक्स की सीरीज के पॉपुलर किरदार प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म मेकर से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला से बातचीत में कहा, अर्जुन रामपाल को मनी हाइस्ट में प्रोफेसर के किरदार के लिए लिया जा रहा है। जबकि मुस्तफा (अब्बास के बेटे) और दो अन्य एक्टर अन्य ठगों की भूमिका में होंगे। तीनों ही ठगों को प्रोफेसर के साथ अलग तरीके से पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *