Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रैप-अप पार्टी:कंगना रनोट विवादों के बीच ‘तेजस’ की रैप-अप पार्टी में पहुंचीं

एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों 2014 में मिली आजादी वाले अपने बयान पर विवादों में घिरी हुई हैं। इस बीच कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म की रैप-अप पार्टी से अपनी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर कर दी है। कंगना इस वीडियो में डांस करते नजर आ रही हैं। इस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने आजादी वाले बयान से विवादों में घिरने के बाद भी कंगना को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कंगना रनोट ने रैप-अप पार्टी के अपने लुक की कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, “हमारे प्यारे प्रोड्यूसर ने ‘तेजस’ की रैप-अप पार्टी दी है। दूसरे फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इन कैप्शन को बनाते समय मेरे पास हमेशा शब्दों की कमी होती है…कृपया सुझाव दें…।” तीसरे फोटो शेयर कर कंगना ने लिखा, “मेरे सिर में एक गाना बज रहा है … मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *