जयपुर
अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जिम्नास्टिक का वीडियो बनाने वाली युवती मिशा ने जयपुर में भास्कर से बात की। उन्होंने कहा कि स्टंट किसी का अपमान करने के लिए नहीं किया। ये उन्होंने सजदा करने के इरादे से किया था। उनका किसी की भी भावना को आहत करने का इरादा नहीं था। मिशा नेशनल लेवल जिम्नास्ट हैं।
उन्होंने बताया कि अजमेर दरगाह से उनका बहुत जुड़ाव है। वह हर किसी बड़े काम को करने से पहले अजमेर दरगाह पर जरूर जाती हैं। इस बार नवंबर में जब मिशा दरगाह पर गईं तो उन्होंने सोचा की वह जिमनास्टिक स्टाइल में दरगाह पर सजदा करें। उसका वीडियो मिशा ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। अब जनवरी में इस वीडियो के वायरल होने के बाद दरगाह के लोगों ने मिशा पर धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाया है। हालांकि मिशा के माफी मांगने के बाद शिकायत वापस ले ली गई है।