Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 शहरों में 5 डिग्री से नीचे गिरा पारा, माउंट आबू में -2 डिग्री; ठिठुरन बढ़ी

जयपुर

राजस्थान में बीती रात 10 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे आ गया। माउंट आबू में पारा -2 डिग्री चला गया। सर्द हवाओं से ठिठुरन और गलन भरी ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश के आधे हिस्से में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी राजस्थान में झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा व धौलपुर जिले के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, बीकानेर जिले के कई हिस्सों में जबर्दस्त कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम रही।

जयपुर में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। हालांकि रविवार सुबह करीब 10 बजे बाद धूप निकली, लेकिन इसका असर कम ही रहा। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से लोग अंगीठी जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। वीकेंड कर्फ्यू की वजह से ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकले।