Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दलित समाज के लोगों ने जताया रोष

पदमपुर (सीमा सन्देश)। पूर्व विधायक कामरेड हेतराम बेनीवाल के खिलाफ दलित समाज के व्यक्तियों ने रोष प्रदर्शन किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार खरोड़ ने एसडीएम व थानाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि श्रीगंगानगर में सिंचाई पानी के लिए कलक्टरेट पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान कॉ. हेतराम बेनीवाल ने दलित समाज की बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी से दलित समाज में रोष है। खरोड़ ने कहा कि दलित वर्ग के साथ किसी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक बैठक कर कामरेड के घर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जोगेन्द्र हाण्डा, सुभाष चौहान, अजय डोली, पप्पू राम, देवेंद्र वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, रवि कुमार वाल्मीकि, सतीश कुमार वाल्मीकि, अमित कुमार वाल्मीकि, नत्थू राम, रवि कुमार, तेजाराम नायक, जुगनू महावर, तेजाराम, बब्बू मेहरा, मदन नायक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *