Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए आवेदन फसल बीमा क्लेम से वंचित किसान

सीमा सन्देश संवाददाता. सूरतगढ़। भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेंद्र भादू ने कृषि विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश से जयपुर मुलाकात कर राजस्व तहसील में विभिन्न कारणों से वंचित रहे किसानों को फसल बीमा क्लेम राशि दिलवाने सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। आयुक्त को दिए ज्ञापन में भादू ने वर्ष 2019 व 2020 के बीमा क्लेम से वंचित रहे किसानों को बीमा राशि दिलवाने की मांग करते हुए बताया कि ई-मित्रा से बीमा करवाने वाले किसानों का आवेदन पत्र बीमा कम्पनी ने बुवाई प्रमाण-पत्र संलग्न न होने के कारण रद्द कर दिया। हालांकि जिला कलेक्टर श्रीगंगागनर के आदेशानुसार लगभग बुवाई प्रमाण-पत्र तो खरीफ-2020 के जारी कर दिए गए हैं, लेकिन पोर्टल न खुलने के कारण किसानों के बुवाई प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं हो सके हैं। इसलिए किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा कम्पनी को आदेश देकर पोर्टल वापस खुलवाया जाए। इसके अलावा पटवारी के पद रिक्त के चलते गिरदावरी नहीं होने वाले पटवार हल्कों में किसानों की गिरदावरी व बुवाई प्रमाण-पत्र जारी नही होने से वंचित किसानों की रबी-2020 के किसानों से शपथपत्र या स्वविवेक के आधार पर गिरदावरी मानकर किसानों को बीमा राशि दिलाई जावे। पूर्व विधायक ने बताया कि राजस्व तहसील सूरतगढ़ पूर्णतया आॅनलाईन न होने से पोर्टल पर खरीफ-2021 के फसल बीमा हेतु किए गए आवेदन अपलोड नहीं हो रहे। किसानों को सुविधा देने के लिए समय रहते हुए पोर्टल को दुरस्त करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *