Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दलेर मेहंदी का 54वां जन्मदिन:सिंगर बोले- मैं फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करता

सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं है। दलेर ने अपने गानों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वो एक सिंगर होने के साथ-साथ दलेर मेहंदी लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं।

फेक फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करते हैं दलेर

दलेर कहते हैं, “मैं फेक मिलियन व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने में विश्वास नहीं करता। मेरे इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि वे सभी असली हैं। उन्होंने खरीदा नहीं है, कुछ ऐसा जो इन दिनों बहुत हो रहा है।”

दलेर खुश हैं कि वो पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं

दलेर आगे कहते हैं, “यह जेनुइन होना चाहिए। कोई कहानी, ज्यादा प्रमोशन या नौटंकी की बात नहीं है। मैंने कभी बुरे शब्दों का इस्तेमाल मेरे गानों को आकर्षक बनाने के लिए नहीं किया है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपनी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहा हूं, और यह मुझे मिलने वाली एक्नॉलेजमेंट में दिखता है। इसलिए मैं नंबर 1 या नंबर 2 गेम में नहीं रहना चाहता।”

बिना किसी टीम के काम करते हैं दलेर

म्यूजिक इंडस्ट्री में 1995 में अपना करियर शुरू करने वाले दलेर बताते हैं, “बॉलीवुड स्टार्स के पास उन्हें पॉपुलर बनाने के लिए एक पूरी टीम है, लेकिन दलेर मेहंदी एक ऐसा नाम है जो बिना किसी टीम के दुनिया भर में पहुंच गया है। हाल ही में, एक बीटीएस मेंबर ने भी मेरे गाना गाने को लेकर भी शेयर किया। मुझे इसके बारे में पढ़कर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।”

दलेर अपने गाने खुद ही रीक्रिएट करेंगे

दलेर ने कहा, “मैंने हमेशा सोचा था कि इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के बाद मैं नए क्षेत्रों का पता लगाऊंगा, और यही मैं कर रहा हूं। मैं अपनी कंपोजिशन्स में से कुछ गजलों को फिर से बनाने की भी योजना बना रहा हूं, जिन्हें मैं 1980 के दशक में गाता था।” यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी हिट ट्रैकलिस्ट में से कोई और सॉन्ग है जिसे वो जल्द ही दोबारा बनाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, “मेरे गाने कोई रीक्रिएट नहीं कर पा रहा है तो मैं खुद ही करुंगा बहुत जल्दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *