Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिन रहा सूखा, बढ़ी उमस

बीकानेर . जिले में बुधवार को दिन सूखा ही बीता। पिछले चार दिन से चल रहा वर्षा का दौर एक बार थम गया। इस दौरान बढ़ी उमस से वातावरण चिपचिपाहट भरा रहा। तापमान लगभग स्थिर रहा। सुबह से ही आकाश साफ दिख रहा था। बीच-बीच में बादलों के टुकड़े अवश्य दिखाई दे रहे थे लेकिन घने बादलों का अभाव था। दिन भर धूप चमकती रही। दोपहर को एक बार अवश्य धूप-छांव चली लेकिन ज्यादा समय तक यह स्थिति नहीं रही। आर्द्रता अधिकतम ७८ प्रतिशत तक दर्ज की गई। इससे पसीने छूटते रहे। बुधवार को अधिकतम ३५.९ एवं एवं न्यूनतम २६.२ डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह माह आधा बीत चुका है और अब तक जिले में पांच दिन बारिश के रहे हैं। सबसे अधिक बीकानेर शहर में मौसम विभाग ने १२ सितम्बर को ३०.८ एमएम वर्षा दर्ज की थी। मंगलवार को बीकानेर शहर में तो वर्षा नहीं हुई लेकिन इक्के दुक्के ग्रामीण क्षेत्रों में बादल बरसे थे। बुधवार को सूखा ही रहा। मौसम विभाग ने १७ व १८ सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में अलर्ट जारी किया है। बीकानेर को१८ सितंबर को यलो अलर्ट में रखा गया है।

इस माह ये रही वर्षा की स्थिति

तिथि वर्षा
३ सितंबर १.२ एमएम
७ सितंबर बूंदाबांदी
११ सितंबर ३.६ एमएम
१२ सितंबर ३०.८ एमएम
१३ सितंबर १२.५ एमएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *