नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 386 है। हालांकि यह कल के मुकाबले कुछ कम है। कल दिल्ली में AQI यानी हवा की गुणवत्ता 476 थी। यानी आज हवा में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन यह लोगों को राहत देने के लिए काफी नहीं है। कल सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी और प्रदूषण को काबू करने के लिए इमरजेंसी प्लान बताने को कहा था। इसके बाद शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंशिक लॉकडाउन लगा दिया।