Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नक्सलियों ने परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटकाया:गया में दो भाइयों और उनकी पत्नियों की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया

गया

बिहार के गया में नक्सलियों ने शनिवार देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक परिवार के चार सदस्यों की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतकों में दो भाई और उनकी पत्नियां हैं। इसके बाद चारों के शवों को घर के बाहर फंदे पर लटका दिया और फिर घर को बम से उड़ा दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया है। इसमें बदला लेने के लिए इस परिवार के सदस्यों की हत्या की बात कही गई है। SSP आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि की है। गया में कल यानी 15 नवंबर को चुनाव भी होना है। ऐसे में नक्सलियों की इस वारदात के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *