Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में फिर दरिंदगी:त्रिलोकपुरी इलाके में 6 साल की दलित लड़की से गैंगरेप; रोते हुए घर पहुंची, डरते हुए कहा- 2 लोगों ने जबर्दस्ती की

नई दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार रात 6 साल की दलित बच्ची से दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने पुलिस पर FIR दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है।

बच्ची की एक रिश्तेदार ने बताया, ‘वह रोते हुए घर आई। हाथ उसी की फ्रॉक से बांध दिए गए थे। उसने कहा कि उसे चोट लगी है। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। दोबारा पूछा तो उसने कहा- दो लोगों ने मेरे साथ जबर्दस्ती की है। दुष्कर्मियों ने जुबान खोलने पर परिवार वालों को जान से मार देने की धमकी दी थी।’

पुलिस पर टालमटोल करने का आरोप
बच्ची के परिजन का आरोप है कि दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। उनका कहना था कि इससे परिवार की बदनामी हो जाएगी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि घटना के तुरंत बाद FIR दर्ज कर ली गई थी।

आरोपी शादीशुदा पड़ोसी है
DCP प्रियंका कश्यप के मुताबिक, ‘बच्ची का देर रात मेडिकल कराया गया। उसकी हालत ठीक है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। उसका बयान लिया गया है। 34 साल के एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शादीशुदा है।’

इलाके में कुछ ही घर दलितों के
जिस इलाके में बलात्कार की ये घटना हुई है वहां दलितों के गिने-चुने घर हैं। अधिकतर लोग दक्षिण भारतीय हैं जो लंबे समय से यहां रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार आरोपी भी दक्षिण भारतीय ही है।

दो हफ्ते में ऐसी दूसरी घटना
दिल्ली में बीते दो सप्ताह में नाबालिग दलित से रेप की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कैंट के नांगल गांव में दलित बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। उसका बुधवार दोपहर में ही अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान में बने मंदिर के पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप है। इस घटना के विरोध में यहां अभी भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *