Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर बदली प्रोफाइल फोटो, बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर

मुंबई

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। दिशा अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर पोस्ट से सुर्खियां बटोरती हैं। वह वहां काफी एक्टिव हैं और वीडियोज-तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदली है। इस बार उन्होंने बिकिनी फोटो लगाई है जिसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी फेसबुक तस्वीर पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं।