मुंबई
सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। लंबे समय से सीरियल टॉप लिस्ट में बना हुआ है। इन दिनों अनुपमा की जिंदगी के नए चैप्टर को दिखाया जा रहा है। साथ ही यह भी कि कैसे शाह परिवार उनके खिलाफ है। अनुज और अनुपमा अब अपनी जिंदगी में आने वाले संघर्षों का मुकाबला कर रहे हैं। इन सबके बीच दर्शकों को वैलेंटाइन डे पर एक सरप्राइज मिलने वाला है। यह पहली बार है जब अनुपमा और अनुज साथ में वैलेंटाइन डे मनाएंगे। दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है। सीरियल में भी स्पेशल एपिसोड आने वाला है। लीड अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर कर इसकी झलक दिखाई है।