मुंबई
कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को फैन्स का दिल बखूबी जीतना आता है। कपिल जहां भी होते हैं, वहां महफिल लूट लेते हैं। इन दिनों कपिल शर्मा, नेटफ्लिक्स के शो आई एम नॉट डन येट (Netflix Show I m Not Done Yet) को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। शो में कपिल शर्मा ने कई राज खोले तो वहीं अपनी जिंदगी के अनछुए पहलू पर भी खुलकर बात की। शो के दौरान ही कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया और मीडिया का भी जिक्र किया। इस दौरान कपिल शर्मा ने उस किस्से को बताया जब उनके पैर में चोट लग गई थी लेकिन कुछ खबरों में इसका दोषी बॉलीवुड अभिनेता व कपिल के अच्छे दोस्त सलमान खान (Salman Khan) को ठहराया गया था।