Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी, तोरण भरने की चल रही थी तैयारी, इतने में बच्चे ने पटाखा छोड़ दिया; बिदकी घोड़ी को बारातियों ने 4 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा

नागौर

एक दूल्हे को लेकर घोड़ी के भागने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पटाखा चलते ही बिदकी घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ा। इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई।

ये दिख रहा है वीडियो में
अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा के इस वीडियो में दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चलती हुई दिख रही हैं। पास में DJ भी बजता दिख रहा है। घोड़ी वाला भी घोड़ी को नचाने की तैयारी करता दिख रहा है। इसी दौरान एक बच्चा अचानक पटाखा छोड़ता है। पटाखे की आवाज सुन घोड़ी बिदक जाती है और वीडियो में दूल्हे को लेकर भागती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद सभी लोग कार और बाइक लेकर दूल्हे को बचाने पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे है।

भास्कर ने की पड़ताल
दैनिक भास्कर टीम ने वीडियो की पड़ताल के लिए वीडियो में दिख रहे DJ मालिक के नम्बर पर बात की तो सामने आया कि यह वीडियो 3 दिन पुराना है। यह नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा गांव में शादी समारोह का है। दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चल रही थी और बाराती DJ पर नाच रहे थे। अचानक पटाखे की आवाज सुन घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को लेकर भाग गई। DJ संचालक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई थी, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान बारात में शामिल कुछ युवक तोरण कार्यक्रम का अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *