Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश की पहली जेंडर न्यूट्रल वैक्सीन गार्डेसिल-9 लॉन्च

सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोकने के लिए देश की पहली जेंडर न्यूट्रल HPV वैक्सीन गार्डेसिल-9 लॉन्च की गई है। इसे MSD फार्मा ने तैयार किया है। दावा किया गया है कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की वजह बनने वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के 9 तरह के वैरिएंट्स पर असरदार साबित होगी।

वैक्सीन के नाम में न्यूट्रल जेंडर शब्द का प्रयोग किया गया है, इसका मतलब है यह लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है। सर्वाइकल कैंसर के मामले लड़कियों में ही सामने आते हैं लेकिन इसे लड़कों को भी लगवाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *