वायु प्रदूषण से लोगों की जान तो जा ही रही है। यह गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे पर भी असर डाल रहा है। 2019 में इससे 60 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ। ये खुलासा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने 204 देशों के आंकड़ों को रिसर्च में शामिल किया। रिपोर्ट में सामने आया कि जहरीली हवा में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम 2.5 प्रेग्नेंसी के दौरान बुरा असर डालता है। पीएम 2.5 बेहद बारीक कण होते हैं जिसे इंसान नग्न आंखों से देख नहीं सकता।