देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 35 PSA ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी है। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में हो रहे कार्यक्रम से इसकी शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री इस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ाई में ऑक्सीजन सप्लाई से लेकर वैक्सीन तक की चुनौती थी। साथ ही कहा कि सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलना चाहती है।