Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा पर भारी महाविकास अघाड़ी

मुंबई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के छह जिलों की 85 जिला परिषद सीटों के उपचुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 144 पंचायत समिति सीटों में से 35 पर जीत हासिल हुई है। देर रात को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई है। इस हिसाब से जिला परिषद में भाजपा और पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

हालांकि, भाजपा को अपने ही गढ़ यानी नागपुर में हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस को सबसे ज्यादा 9 सीटें मिली हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी का कुल आंकड़ा 46 के पार पहुंच गया है।

6 जिला परिषदों में धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर और पालघर शामिल हैं। इसकी 84 खाली सीटों और 37 पंचायत समितियों की 141 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ था और बुधवार को देर रात तक मतगणना हुई। इसके अलावा, एक जिला परिषद सीट और तीन पंचायत समिति वार्ड में उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *