श्रीगंगानगर। राजस्थान व पंजाब के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई से पानी चोरों में हड़कम्प हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि दोनों राज्यों के अधिकारी बीकानेर की आरडी 180 से 275 तक आज दूसरे दिन भी कार्रवाई कर रहे थे। गुरूवार को बीकानेर कैनाल से पानी चोरी के लिए लगाई गई करीब 15 पाइपों को उखाड़ा गया। इसके अलावा कई जगह मोटरें भी जब्त की गई हैं। पंजाब के किसानों ने नहर की पटरी पर पाईपें बिछाकर नहर में डाल रखी थी। जब अधिकारियों की टीम ने इसे देखा तो तुरंत इसे हटाया गया। लाईनिंग के अंदर से पाइ्रपें डाल रख्री थी। कहीं चार र्इंची तो कहीं आठ र्इंची पाईपें लगाई गई हुई थी। इन सभी पाईपों को हटा कर इन्हें जब्त किया गया है।