Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुदर्शन चक्र डिविजन ने मनाया स्थापना दिवस

श्रीगंगानगर। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के सुदर्शन चक्र डिवीजन ने गुरूवार को 49वां स्थापना दिवस मनाया। यह डिवीजन अपने गौरवशाली इतिहास के फॉक्सट्रॉट सेक्टर से जुड़ा हुआ है जिसे 15 अप्रैल 1971 को अंबाला कैंट में स्थापित किया गया था। फिर 15 जुलाई 1972 को इसे एक इन्फैंट्री डिवीजन के रूप में नामित किया गया था। दशकों से, डिवीजन ने स्थानीय आबादी के साथ सामंजस्य स्थापित करना जारी रखा है। इस अवसर पर सुदर्शन चक्र डिवीजन के जनरल आॅफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल विक्रम वर्मा और सभी रैंकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें कुल 1100 पौधे लगाए गए। इस अभियान में बड़ी संख्या में सैनिकों के परिवार जनों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान और लेफ्टिनेंट जनरल एम के मागो, जनरल आॅफिसर कमांडिंग, चेतक कोर ने सभी रैंकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डिवीजन को युद्ध स्थिति की तैयारी , दृढ़ता और अनुकरणीय कर्तव्य की भावना के लिए भी बधाई दी। उन्होंने उन्हें उच्च मानकों को बनाए रखने और सुदृढ़ कार्यप्रणाली, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा बनाये रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *