नोहर। कस्बे के ढ़ाणी सिखान स्थित वार्ड नं. एक में अज्ञात चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी का सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यहां वार्ड एक मावडियां जी मन्दिर के पास स्थित विनोद छिम्पा के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पहले मुख्य दरवाजें का ताला तोड़ा। फिर अंदर के दरवाजें का ताला तोड़ कर कमरे की अलमारी में रखें सोने-चांदी का समान व कुछ नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।