Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जांच व दवाइयां मिलेगी नि:शुल्क

सीमा सन्देश न्यूज/जसवंत सुथार
श्रीगंगानगर।
सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अब जांच और दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पडेÞगा। सभी तरह की जांच और दवाईयां की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने जिले के सभी छोटे बड़े सरकारी अस्पतालों को करीब डेढ़ करोड़ रूपये का बजट दिया है। सीएमएचओ ने सभी सरकारी अस्पताल के प्रभारियों को दवाईयां खरीदने और जांच करवाने की व्यवस्था 15 दिनों में करने के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा व जांच योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां और जांच की जाती है। इन योजनाआें में साढ़े 8 सौ तरह की दवाइयां देने और 56 तरह की जांच करने का प्रावधान रखा गया है, लेकिन राज्य सरकार ने योजना का नाम बदलकर दवाइयों व जांच करने की संख्या को समाप्त कर दिया है। सभी तरह की जांच और दवाइयां अस्पताल प्रशासन ही उपलब्ध करवाएगा। जिला अस्पताल के पीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों ने सभी तरह की जांच करवाने और दवाइयां खरीदने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। बता दें मुख्यमंत्री जांच और दवा योजना का सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण कई तरह की जांच नहीं होने और दवा खिड़कियों पर दवाइयां खत्म होने की शिकायतें पोर्टल 181 और स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को मिलती रहती है। इस कारण बड़ी संख्या में मरीजों को जांच प्राइवेट लेबोटरी से करवानी पड़ती है, वहीं दवाइयां खरीदने वालों की भी मेडीकल स्टोर पर भीड़ लगी रहती है।
अस्पतालों को मिला बजट
सरकारी अस्पतालों में हर तरह की दवाइयां खरीदने और जांच की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक अस्पताल को बजट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल को 15 लाख रूपए दिए गए है, वहीं प्रत्येक सीएचसी को 3 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को एक लाख और उप जिला अस्पताल को 10 लाख रूपए की राशि दी गई है। यह राशि खर्च होते ही और राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। राशि खर्च करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
जल्दी लागू होगी व्यवस्था
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा व जांच योजना को नाम बदलने के आदेश मिल गए है। सरकारी अस्पतालों में सभी तरह जांच एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। जिले के कई अस्पतालों में जांच करवाने और दवाईयां उपलब्ध करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा
    सीएमएचओ श्रीगंगानगर