Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो दौर की वार्ता रही विफल, तीसरे में बनी बात

  • 22 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू करने पर बनी सहमति
  • जंक्शन थाना प्रभारी को भी हटाकर भेजा पुलिस लाइन, सातों अनशनकारियों को ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, पड़ाव स्थल पर लगे किसान एकता जिन्दाबाद के नारे
  • वार्ता के लिए किसान प्रतिनिधियों से मान-मनुहार करते नजर आए प्रशासनिक अधिकारी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    धान (चावल) की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू करने व हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा को हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पिछले 13 दिनों से चल रहा किसानों व किसान कार्यकतार्ओं का बेमियादी आंदोलन आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। जिला कलक्टर सहित प्रशासन के अन्य व पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कलक्टर के चैंबर में हुई तीन दौर की वार्ता में इन दोनों मुख्य मांगों पर सहमति बनने पर किसान प्रतिनिधियों व किसानों ने पड़ाव व आमरण अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *