गोलूवाला। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित आरएएस 2018 के अंतिम परिणाम में स्थानीय निवादान के वार्ड 18 निवासी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद मिमानी के पौत्र अंकित मिमानी पुत्र अनिल मिमानी ने 89 वीं रेंक हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया है। अंकित मिमानी ने बताया कि उन्हें आरएएस बनने की प्रेरणा उनके स्वर्गीय चाचा अशोक मिमानी से मिली जिनका सम्पूर्ण जीवन दबे कुचले शोषित लोगों के उत्थान में गुजरा। अंकित मिमानी ने बताया कि उन्होंने10 वीं व 12वीं की पढ़ाई श्रीगंगानगर के एसडी बिहाणी स्कूल से की उसके बाद यहीं सरकारी कॉलेज में बीए की। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और यूपीएससी 2015 का पेपर क्लियर किया व महज चंद अंकों से वे इंटरव्यू में रह गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी जिद जारी रखी और आरएएस 2016 का एग्जाम क्लियर किया ,लेकिन फिर उसमें भी इंटरव्यू तक पहुंचे और अंतिम परिणाम में वे कुछ नम्बरों से पीछे छूट गए। आखिर 2018 में वे अपनी पूर्ण तैयारी के साथ आरएएस के एग्जाम क्लियर कर हाल ही में घोषित अंतिम परिणाम में 89वीं रेंक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने स्वर्गीय चाचा अशोक मिमानी के साथ साथ अपने माता पिता गुरुजनों व परिवार के साथ साथ सहयोग करने वाले मित्रों को दिया।