Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पानी चोरों के खिलाफ पंजाब-राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही

श्रीगंगानगर। बीकानेर कैनाल की आरडी 275 से 368 के बीच आज पंजाब व राजस्थान के अधिकारियों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पानी चोरी के लिए लगाई गई बीस पाइपों को उखाड़ा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि अधिकारियों ने पानी चोरी की पाइपों के अलावा मोटरें भी पकड़ी हैं। कई जगह को चिहिन्त भी किया गया है। पटरी पर लगाए गए ट्यूबवैलों को भी उखाड़ा जाएगा। श्रीगंगानगर से एईएन नंदकिशोर, जुगल किशोर, सर्वजीत तथा पंजाब के जेईएन व एईएन इस अभियान में शामिल रहे। सुबह से शुरू हुई यह कार्यवाही शाम तक जारी रही। इससे पानी चोरों में हड़कंप मच गया। उधर बांधों में पानी बढ़ने से किसानों को कुछ राहत मिली है। पानी आवक देखें तों पौंग बांध जो पहले 1270 फीट पर था, वह 1293 फीट पर पहुंच चुका है। भाखड़ा 1530 फीट पर था, अब 1545 फीट पर पहुंचा है। यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो बांधों की आवक में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *