नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो लड़कों का खेल पहले भी देखा था, उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने गुजरात के दो गधों का शब्द प्रयोग किया था। लेकिन उन्हें यूपी ने सबक सिखाया। पीएम मोदी ने लखीमपुर में हुए किसानों की हत्या पर भी अपनी बात रखी।
एएनआई से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण का मतदान गुरुवार यानि कल होना है। इस दौरान यूपी की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का नाम लिए बिना हमला बोला। कहा कि ”हमने पहले भी दो लड़कों का खेल देखा था। उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने ‘गुजरात के दो गढ़े (गधे)’ शब्दों का प्रयोग किया। यूपी ने उन्हें सबक सिखाया। एक बार उनके साथ ‘दो लड़के’ और एक ‘बुआ जी’ थे। फिर भी, यह उनके लिए कारगर नहीं हुआ।”