श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। वार्ड 24 और 50 में निर्माण कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास शनिवार को सभापति श्रीमति करूणा चाण्डक द्वारा किया गया। वार्ड नंबर 24 में 20 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। इस राशि से सड़क, नाली-पुलिया निर्माण के साथ-साथ पार्कों का सौंदर्य करण करवाया जाएगा। वार्ड में सभापति ने 20 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान सभापति ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नागरिकों से नगर परिषद द्वारा करवाए जाने वाले निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 50 में स्थित न्यू क्लॉथ मार्केट में कारपेट रोड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर लोगों ने सड़क के रीकारपेट करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।