Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हार्दिक और क्रुणाल के बीच जिम में मुकाबला हुआ, 3 चैलेंज की शर्त लगी और नतीजा बराबरी पर छूटा

कोलंबो

भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर 18 जुलाई से वनडे और टी-20 की सीरीज खेलना है। इससे पहले दो भाई हार्दिक और क्रुणाल पंड्या मस्ती के मूड में नजर आए हैं। दोनों ने जिम में जमकर पसीना बहाया। इसी दौरान दोनों के बीच 3 चैलेंज की शर्त भी लगी। हालांकि जीता कोई नहीं और शर्त बराबरी पर ही रह गई। इसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे 18, 20 और 23 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 25, 27 और 29 जुलाई को टी-20 सीरीज खेलेंगी। सभी मैच कोलंबो को प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।

दोनों भाइयों के बीच पहला चैलेंज ‘वॉल स्क्वॉट होल्ड’ का था। इसमें दोनों भाइयों को बगैर कुर्सी के खंबे से टिककर घुटनों के बल बैठना था। यह टास्क क्रुणाल ने पूरा किया और छोटे भाई हार्दिक को हराया।

हार्दिक और क्रुणाल के बीच दूसरा चैलेंज ‘ग्लूट ब्रिज’ था। इसमें दोनों भाइयों को उलटे लैटकर दोनों पैर कुछ देर तक बैंच पर रखने थे। इस चैलेंज में हार्दिक ने बाजी मारी और बड़े भाई को शिकस्त दी।

तीसरा चैलेंज ‘स्पिल्ट स्क्वॉट होल्ड’ का था। दोनों भाइयों ने आपस में प्यार जताते हुए यह चैलेंज बराबरी पर छोड़ दिया। BCCI ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें हार्दिक कह रहे हैं कि मैं बड़े भाई को जीतने दे सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया, क्योंकि मैं कॉम्पीटिशन में हमेशा जीतना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *